MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश को सोटा मारने वाले बुजुर्ग भरोसा राम ठाकुर का निधन

(फाइल फोटो)

रायपुर 19 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दीपावली के दूसरे दिन गौरी गौरा पूजा कार्यक्रम में वर्षों से सोटा मारने वाले बुजुर्ग भरोसा राम ठाकुर का निधन हो गया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी निवासी  बुजुर्ग श्री ठाकुर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया,और उनके गृह ग्राम पहुंचकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति  और उनके परिजनों को  यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

ज्ञातव्य है कि श्री बघेल हर वर्ष दीपावली के दूसरे दिन ग्राम जंजगिरी में आयोजित गौरी गौरा पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं, जहां परंपरा अनुसार सभी विध्नों के नाश तथा मंगल कामना के लिए स्वर्गीय श्री ठाकुर मुख्यमंत्री को सोंटा लगाते थे।

Related Articles

Back to top button