MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में द्वितीय चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी 

रायपुर 21 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन द्वारा विधानसभा के आम चुनावों के द्वितीय चरण की आज अधिसूचना जारी करने के साथ ही इस चरण के लिए नामंकन प्रक्रिया शुरू हो गई।

     राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।द्वितीय चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 30 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। इस चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग की कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

      इस चरण के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को होगी तथा प्रत्याशी 02 नवम्बर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए 17 नवम्बर को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 03 दिसम्बर को होगी।

Related Articles

Back to top button