MainSlideदेश-विदेश

उच्चतम न्यायालय ने 12 राज्यों से लोकायुक्त नियुक्ति के बारे में मांगी जानकारी

नई दिल्ली 23 मार्च।उच्चतम न्यायालय ने 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से लोकायुक्त की नियुक्त करने की समय सीमा बताने को कहा है।

न्‍यायालय ने लोकायुक्‍त नियुक्‍त नही करने पर विस्‍तृत जवाब मांगा है। इनमें जम्‍मू कश्‍मीर, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश,दिल्‍ली और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

न्‍यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्‍यायमूर्ति आर. भानूमति ने इन राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों को इस मामले में दो सप्‍ताह में हलफनामा दायर कर स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button