MainSlideखेल जगत

एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में विजय,अर्जुन एवं सुमित दूसरे राउन्ड में

चेन्नई 05 फरवरी।चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में तीन भारतीय खिलाड़ी विजय सुंदर प्रशांत, अर्जुन खरे और सुमित नागल पुरुष सिंगल्स मुख्य ड्रॉ के दूसरे राउंड में पहुंच गये हैं।

प्रतियोगिता में कल विजय सुंदर प्रशांत ने स्पेन के कार्लोस बोलुदा परकिस को हराया।अर्जुन खरे ने रूस के इवान नेदेल्को और सुमित नागल ने स्पेन के डेविड पेरेज सांज को मात दी।अगले राउंड में सुमित नागल का मुकाबला कोरिया के दकी ली से और प्रशांत का अपने ही देश के साकेत माइनेनी से होगा।

भारत के प्रजनेशगुणेश्वरन और जर्मनी के डैनियल ऑल्टमियर के बीच कल होने वाले मैच पर सबकी निगाहें लगी हैं। अगर प्रजनेशकल यह मुकाबला जीत जाते हैं तो वे अपने करियर में पहली बार शीर्ष एक सौ खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button