MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिये भाजपा की परिवर्तन यात्रा – अरुण साव

रायपुर 11 सितम्बर।भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा हैं कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिये भाजपा की दो परिवर्तन यात्राएं कल से शुरू हो रही है।

    श्री साव ने आज यहां जारी वीडियो बयान में कहा की राज्य में कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिये भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। उन्होंने बताया कि पहली परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से निकलेगी। देश के गृहमंत्री अमित शाह जी पूजा अर्चना कर यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी यात्रा को जशपुर से रवाना किया जाएगा।

    उन्होने लोगो का आह्वान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिये और छत्तीसगढ़ में सुशासन लाने के लिए,प्रदेशवासियों के भविष्य को संवारने के लिए इस अत्याचारी, अन्यायी भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंके।

Related Articles

Back to top button