MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक 574.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

रायपुर 04 अगस्त।छत्तीसगढ़  में एक जून से अब तक राज्य में 574.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार आज 04 अगस्त को सवेरे रिकार्ड की गई वर्षा की जानकारी के अनुसार सरगुजा में 6.9 मिमी, सूरजपुर में 15.8 मिमी., बलरामपुर में 1.0 मिमी, जशपुर में 8.4 मिमी तथा कोरिया में 11.1 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। गरियाबंद में 0.4 मिमी, धमतरी में 12.9 मिमी, बिलासपुर में 11.0 मिमी, मुंगेली में 5.7 मिमी, रायगढ़ में 11.6 मिमी, जांजगीर चांपा में 13.7 मिमी तथा कोरबा में 25.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

इसी तरह गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में 2.2 मिमी, दुर्ग में 2.3 मिमी, कबीरधाम में 18.4 मिमी, राजनांदगांव में 9.4 मिमी, बालोद में 7.1 मिमी, बेमेतरा में 3.0 मिमी, बस्तर में 8.6 मिमी, कोंडागांव में 11.9 मिमी, कांकेर में 9.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 7.0 मिमी, सुकमा में 8.9 मिमी तथा बीजापुर में 35.7 मिमी औसत वर्षा आज रिकार्ड की गई।

Related Articles

Back to top button