MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने आजादी के महानायक मंगल पाण्डे को किया नमन

रायपुर, 07 अप्रैल।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक मंगल पाण्डे को 08 अप्रैल उनके शहादत दिवस पर नमन किया है।

श्री बघेल ने शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत वीर सेनानी मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों के दमन के विरूद्ध सबसे पहले आवाज उठाई। उनके साहस ने अन्य सैनिकों को भी शक्ति दी और विरोध की चिंगारी भड़क उठी। सेनानी मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके और मातृभूमि के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उनकी देशभक्ति और शहादत ने स्वाधीनता की भावना जन-जन में जगा दी।

उन्होने कहा कि श्री पाण्डे जैसे महानायकों का साहस और बलिदान हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button