Thursday , February 19 2026

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से ग्लासगो में

ग्लासगो 21 अगस्त।विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू हो रही है। भारत की ओर से रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु के नेतृत्व में 21 सदस्यों का दल प्रतियोगिता में भाग लेगा।

महिला सिंगल्स में 2016 की चाइना ओपन और 2017की इंडिया ओपन विजेता भारत की शीर्ष खिलाड़ी सिंधु को प्रतियोगिता में चौथी और लंदन ओलपिंक पदक विजेता सायना नेहवाल को 12वीं वरीयता मिली है।

पुरूषों के सिंगल्स मुकाबलों में किदाम्बी श्रीकांत आज अपने अभियान की शुरूआत करेंगे। आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत का मुकाबला रूस के सरगेई सिरंत के साथ होगा।पुरूष और महिला डबल्स मुकाबलों में भारत की ओर से तीन जोडि़यां भाग ले रही हैं।