MainSlideराजनीति

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किर्गिज़स्तान के साथ शोध से जुड़े एमओयू को दी मंजूरी

नई दिल्ली 13 जून।केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किर्गिज़स्तान के बीच जीवविज्ञान और औषधि के क्षेत्र में मिलकर शोध करने से जुड़े समझौता ज्ञापन को भी मंजूरी दी है।

इस समझौता ज्ञापन के जरिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की शारीरिक और मानसिक स्थिति को समझने और इनसे जुड़ी बीमारियों को योगाभ्यास, जड़ी-बूटियों और पोषक पदार्थों के उपयोग के जरिए बीमारियों का इलाज करने में मदद मिलेगी।

मंत्रिमंडल ने भारत और किर्गिज़स्तान के बीच मौसम विज्ञान से जुड़े समझौता ज्ञापन को भी मंजूरी दे दी।मंत्रिमंडल ने भारत और थाईलैंड के बीच खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी और वायुमंडल विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े समझौता ज्ञापन को भी मंजूरी दी।

 

Related Articles

Back to top button