MainSlideछत्तीसगढ़

साय ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 20 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्व.पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

    श्री साय ने जयंती की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलनों की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढिवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया।

     उन्होने कहा कि पं.शर्मा किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। पंडित शर्मा के जीवन मूल्य सदा प्रेरणा देते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button