छत्तीसगढ़राजनीति

किरण सिंह देव बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष…

किरण सिंह देव को भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ में किरण सिंह देव को भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंह देव को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

किरण सिंह देव जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। वे महापौर भी रह चुके हैं। पेशे से अधिवक्ता किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहने के अलावा भाजाप के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री और प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे।

Related Articles

Back to top button