MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1600 के पार

रायपुर 21 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1600 के पार पहुंच गई है।राज्य में पिछले 24 घंटे में 2360 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,जबकि छह की मौत हो गई।इस दौरान 399 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 2360 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है,उनमें सर्वाधिक 247 रायगढ़ के हैं।इसके अलावा दुर्ग के 135,राजनांदगांव के 138,बालोद के 71,बेमेतरा के 47,कवर्धा के 46,रायपुर के 209,धमतरी के 106,बलौदा बाजार के 56,महासमुन्द के 100,गरियाबन्द के 22,बिलासपुर के 152,कोरबा के 138,मुंगेली के 39,पेन्ड्रा के सात,सरगुजा के 38,कोरिया के 54,सूरजपुर के 107,बलरामपुर के 18 ,जशपुर के 51,बस्तर के 83,कोन्डागांव के 40,दंतेवाड़ा के 83,सुकमा के 31,कांकेर के 95,नारायणपुर के 13,बीजापुर के 27 मरीज है।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 399 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।इस दौरान छह संक्रमित मरीजों की विभिन्न अस्पतालों में मौत हो गई।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में चार अन्य बीमारियों से भी पीडित थे।

राज्य में अभी तक कुल 167639 सैंपल पाजिटिव मिले हैं।इस समय 25795 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।राज्य में अब तक कुल 1628 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button