MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर 29 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि ‘शहीद दिवस‘ के अवसर पर उन्हें नमन किया है।

    श्री साय ने राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आज यहा जारी संदेश में भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है। उन्होने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है।

    उन्होने कहा कि गांधी जी की प्रेरणा से नए और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। यही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Back to top button