MainSlideछत्तीसगढ़

महासमुंद जिला जेल से पांच कैदी फरार

महासमुंद 06मई।छत्तीसगढ़ की महासमुंद जिला जेल से दीवाल फांदकर आज पांच कैदी फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटना दोपहर की है,लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी शाम चार बजे मिली,जिसके बाद नाकेबंदी कर फरार कैदियों की तलाश की जा रही है।जिला जेल से फरार पांच कैदियों में चार महासमुंद जिले के तथा एक गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।चार आरोपियों को 2019 में सजा होने के बाद जेल लाया गया था। एक आरोपी को पिछले वर्ष सुनवाई के बाद जेल में दाखिल किया गया था।

उन्होने बताया कि अन्य जिलों की पुलिस को भी सर्तक करते हुए फरार कैदियो के बारे मे जानकारी भेजी गयी है।इस घटना के बाद से जेल प्रबंधन ने अन्य बैरकों के साथ पूरे जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है।

Related Articles

Back to top button