देश-विदेश

PM मोदी ने प्रख्यात गणितज्ञ आर एल कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रख्यात गणितज्ञ आर एल कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वैदिक अध्ययन में उनके प्रतिष्ठित काम को याद रखा जाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर गणितज्ञ आरएल कश्यप के निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘श्री आर एल कश्यप एक बहुआयामी व्यक्तित्व और महान विद्वान थे। उन्हें समृद्ध गणितीय और वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त था। उन्हें भारत की सांस्कृतिक जड़ों पर बहुत गर्व था और उन्होंने वैदिक अध्ययन में खुद को प्रतिष्ठित किया। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। शांति।’
jagran

Related Articles

Back to top button