MainSlideराजनीति

पवार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर अपना त्याागपत्र लिया वापस

मुबंई 05 मई।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्‍यक्ष शरद पवार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर आज अपना त्‍यागपत्र वापस ले लिया।

श्री पवार ने कहा कि वह लोगों की भावनाओं की उपेक्षा नहीं कर सकते। उन्‍होंने कहा कि त्‍यागपत्र वापस लेने की पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग और वरिष्ठ नेताओं के पारित प्रस्ताव का वह सम्मान करते हैं।श्री पवार ने मंगलवार को पार्टी अध्‍यक्ष पद से त्‍यागपत्र की घोषणा की थी।

इससे पहले, आज मुंबई में पार्टी कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक में पार्टी अध्‍यक्ष पद से शरद पवार के त्‍यागपत्र को अस्‍वीकार करने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्‍ताव में उनसे पार्टी का नेतृत्व जारी रखने का अनुरोध किया गया। बैठक में पार्टी नेता अजीत पवार और सुप्रिया सुले शामिल थे।

 

 

Related Articles

Back to top button