MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

माकपा ने राज्य समिति के एक वर्तमान एवं एक पूर्व सदस्य को किया निष्कासित

रायपुर 10 फरवरी।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य समिति ने समिति के एक वर्तमान एवं एक पूर्व सदस्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण निष्कासित कर दिया है।

    माकपा की छत्तीसगढ़ इकाई के राज्य सचिव एम के नंदी ने आज यहां बताया कि कोरबा से पार्टी की राज्य समिति सदस्य धनबाई कुलदीप को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने, पार्टी में गुटबाजी करने, कटघोरा विधान सभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने तथा पार्टी नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि कांकेर जिले से पार्टी के पूर्व राज्य समिति सदस्य बासुदेव दास को भी पार्टी अनुशासन भंग करने तथा पार्टी से निष्कासित लोगों के साथ मिलकर गुटबाजी और पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त रहने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।उन्होने बताया कि धनबाई कुलदीप और बासुदेव दास के निष्कासन की पुष्टि पार्टी की केंद्रीय समिति ने कर दिया है।

Related Articles

Back to top button