MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल एवं भूपेश ने मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं

(फाइल फोटो)

रायपुर 13 जनवरी।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सुश्री उइके ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं।उन्होने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। मकर संक्रांति का त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते है। ये त्यौहार नव सृजन,सौहार्द और असीम प्रेम के प्रतीक हैं। श्री बघेल ने कहा है कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।

Related Articles

Back to top button