MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की तीन सीटों पर अभी तक 20 नामांकन

रायपुर 02 अप्रैल।लोकसभा चुनावों के द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ की कांकेर राजनांदगांव और महासमुंद सीटों पर अभी तक कुल 20 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है।

   राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए  अभी तक 07 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है।इसके साथ ही राजनांदगांव सीट के लिए 05 और महासमुंद सीट के लिए 08 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है।इस चरण के लिए  नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हुई है। 

    द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 05 अप्रैल को की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 08 अप्रैल है।इन क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

Related Articles

Back to top button