Thursday , February 19 2026

झारखंड में नक्सलवादियों के हमले में सात पुलिसकर्मी शहीद

रांची 27 जून।झारखंड में नक्सलवादियों के हमले में सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं और तीन घायल हो गए हैं।

नक्सलियों ने गढ़वा जिले में बूढ़ा पहाड़ के निकट बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। ये पुलिसकर्मी राज्य पुलिस की विशेष इकाई- झारखंड जगुआर बल के हैं।

पुलिस को जिले के चिंजो इलाके में कुछ माओवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी।