MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूजराजनीति

केजरीवाल को 28 मार्च तक अदालत ने ईडी की हिरासत में भेजा

नई दिल्ली 22 मार्च।दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने आज आबकारी नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की हिरासत में भेज दिया।

    विशेष सीबीआई न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कल रात केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज यह आदेश दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को घोटाले का मुख्‍य साजिशकर्ता बताते हुए अदालत से 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। निदेशालय ने कहा कि केजरीवाल आबकारी नीति को तैयार करने में सीधे तौर पर शामिल थे।

   प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अदालत ले जाते समय संवाददाताओं के सवाल के जवाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि वह जेल से ही देश के लिए काम करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button