MainSlideखास ख़बरछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

बस्तर संसदीय सीट के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने जमा किए नामांकन

रायपुर 27 मार्च।लोकसभा चुनावों के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की इकलौती बस्तर सीट पर  कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। 

   राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज नामांकन पत्रों के दाखिल करने के अन्तिम दिन सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।इसके साथ ही इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवारों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

   प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की कल 28 मार्च को जांच होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च है।इस सीट पर मतदान 19 अप्रैल को होगा।

Related Articles

Back to top button