Thursday , February 26 2026

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की तीन सीटों के लिए अधिसूचना जारी

रायपुर 28 मार्च।लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही छत्तीसगढ़ की तीन संसदीय सीटों पर आज से नामांकन शुरू हो गया।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि लोकसभा चुनावों के द्वितीय चरण के लिए आज अधिसूचना हो गई और इसी के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।दूसरे चरण की तीन सीटों महासमुंद,कांकेर और राजनांदगांव के लिये अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

   उन्होने बताया कि द्वितीय चरण में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 05 अप्रैल को होगी। नाम वापस की अंतिम तिथि 08 अप्रैल है। द्वितीय चरण के लिए मतदान तिथि 26 अप्रैल है।