MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

जल संचय जनभागीदारी में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान

रायपुर, 25 सितम्बर।जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के राष्ट्रीय परिणामों में राज्य को देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

अब तक प्रदेश में 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन का रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल-संपदा की नींव है। छत्तीसगढ़ ने सामूहिक चेतना और जन-सहभागिता के माध्यम से देश के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।”

रायपुर नगर निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार

शहरी निकायों में भी छत्तीसगढ़ ने अपनी श्रेष्ठता दर्ज कराई है। रायपुर नगर निगम ने देशभर में पहला स्थान हासिल करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। यहाँ 33,082 कार्यों के जरिए जल संरक्षण को प्रोत्साहित किया गया और इसे जनभागीदारी आधारित शहरी विकास का मॉडल बनाया गया।

जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिला स्तर पर भी कई जिलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है—

  • कैटेगरी-1 : बालोद प्रथम, राजनांदगांव द्वितीय, रायपुर तृतीय (₹2-2 करोड़ का पुरस्कार)।
  • कैटेगरी-2 : महासमुंद, बलौदा बाजार और गरियाबंद (₹1-1 करोड़ का पुरस्कार)।
  • कैटेगरी-3 : बिलासपुर, रायगढ़, बलरामपुर, धमतरी, सुरजपुर और दुर्ग (₹25-25 लाख का पुरस्कार)।

सामूहिक प्रयास का परिणाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर किसान, महिला, युवा और जनप्रतिनिधि की है, जिन्होंने जल संरक्षण के संकल्प को वास्तविकता में बदला। उन्होंने इसे राज्य की जन-संवाद एवं जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति का प्रत्यक्ष परिणाम बताया और कहा कि जल संरक्षण ही प्रदेश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और सतत विकास की मजबूत नींव है।

Related Articles

Back to top button