MainSlideखास ख़बर

दुष्कर्म के दोषियों के लिए मौत की सजा होगी अनिवार्य – महबूबा

श्रीनगर/नई दिल्ली 13 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घोषणा की है कि उनकी सरकार नया कानून लाकर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के दोषियों के लिए मौत की सजा अनिवार्य करेगी।

सुश्री महबूबा ने आश्वासन दिया है कि वे बकरवाल समुदाय की आठ वर्षीय नाबालिग लड़की को न्याय दिलाएंगी।इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आक्रोश के बाद कल रात दो ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।

इस बीच केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि उनका मंत्रालय यौन अपराधों से बच्चों को बचाने संबंधी कानून पोक्सो  में संशोधन लाना चाहता है। उनके अनुसार इस संशोधन में 12 वर्ष की आयु से कम के बच्चों के साथ दुष्कर्म पर मृत्यु दंड की व्यवस्था होगी।

Related Articles

Back to top button