MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 04 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ की  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

सुश्री उइके ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी संदेश में उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

उन्होने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं तो उनकी सदैव जीत होती है।

Related Articles

Back to top button