MainSlideछत्तीसगढ़

रायपुर के कलेक्टर ओ.पी.चौधरी का सरकारी सेवा से इस्तीफा

रायपुर 11 अगस्त।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ओ.पी.चौधरी ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है।

केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय ने श्री चौधरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।उनके इस्तीफे की मंजूरी के साथ ही राज्य सरकार ने आज ही उन्हे तत्काल कार्यमुक्त कर दिया।उनके स्थान पर नियमित कलेक्टर की नियुक्ति होने तक जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक सोनी को कलेक्टर का प्रभार सौप दिया है।

श्री चौधरी के जल्द ही भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक पारी शुरू करने की योजना है।खबर है कि भाजपा द्वारा उन्हे रायगढ़ जिले की खरसिया विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का निर्णय उच्च स्तर पर ले लिया गया है।इस सीट पर लगातार कई बार से कांग्रेस का कब्जा रहा है।इस सीट का इस समय प्रतिनिधित्व नक्सल हमले में मारे गए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल के पुत्र उमेश पटेल करते है। वह इस समय प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भी है।

Related Articles

Back to top button