MainSlideखास ख़बरबाजारराजनीति

देश की अर्थव्यवस्था सुधार के पथ पर – सीतारामन

चंडीगढ़ 24 सितम्बर।केन्‍द्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि कोविड महामारी की चुनौती के बावजूद देश की अर्थव्‍यवस्‍था सुधार के पथ पर है और आर्थिक वृद्धि दर मजबूत हो रही है।

श्रीमती सीतारामन ने आज यहां संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि शेयर बाजार में भरोसा बढ रहा है क्‍योंकि खुदरा और छोटे निवेशक इसमें निवेश के लिए उत्‍सुक हैं।उन्होने कहा कि जीएसटी तथा प्रत्‍यक्ष कर संग्रह से अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार के स्‍पष्‍ट संकेत मिल रहे हैं। प्रत्‍यक्ष कर और जीएसटी संग्रह का छमाही लक्ष्‍य हासिल कर लिया गया है। प्रति महीने औसतन एक लाख 11 हजार करोड रुपए का जीएसटी और एक लाख 12 हजार करोड रुपए का प्रत्‍यक्ष कर संग्रह हो रहा है। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि ये कोई छोटे-मोटे संकेत नहीं हैं।

उन्होने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास और सबका प्रयास के मंत्र पर विश्‍वास करती है।उन्होने कहा कि बैंकों के जरिए स्‍टार्टअप्‍स को ऋण उपलब्‍ध कराया जा रहा है। फल-सब्‍जी विक्रेता रेहडी पटरी वालों को भी प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना के तहत वित्‍तीय सहायता दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button