होम खेल जगत अमरीकी ओपन टेनिस में नोवाक जोकोविच पहुंचे सेमीफाइनल

अमरीकी ओपन टेनिस में नोवाक जोकोविच पहुंचे सेमीफाइनल

0

न्यूयार्क 06 सितम्बर।अमरीकी ओपन टेनिस में नोवाक जोकोविच ऑस्‍ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर पुरूषों के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

सेमीफाइनल में जोकोविच जापान के केई निशीकोरी से भिड़ेंगे। निशीकोरी क्रोएशिया के मारिन सिलिच को पांच सेटों के कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

महिला सिंगल्स में अमरीकी मैडिसन कीज़, कारला सुअरेज नवारो को लगातार सेटों में हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं जहां उनका मुकाबला जापान की नाओमी ओसाका से होगा।