MainSlideछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

रायपुर 11 जनवरी।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आम नागरिक को दी हैं।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। स्वामी विवेकानंद का संदेश ‘उठो, जागो, और ध्येय की प्राप्ति तक रूको मत’ हमेशा देश और दुनिया के युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी महत्वपूर्ण और प्रासंगिक हैं। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर हम सबको उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button