MainSlideखेल जगत

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रि‍केट टीम की घोषणा

मुबंई 21 जुलाई।वेस्टइंडीज दौरे के लिए कप्‍तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रि‍केट टीम की घोषणा कर दी गई है।

तीन अगस्त से शुरू हो रहे इस दौरे में भारतीय टीम तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी। महेंद्र सिंह धोनी की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है।

जसप्रीत बुमराह को एकदिवसीय और ट्वेंटी-ट्वेंटी टीम से और हार्दिक पंड्या को पूरे दौरे से आराम दिया गया है।

Related Articles

Back to top button