MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

हाउसिंग बोर्ड ने एक वर्ष में 1022 करोड़ से अधिक की संपत्तियों का किया विक्रय

रायपुर, 29 दिसंबर।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने वर्ष 2025 में आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के विक्रय में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

   जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच मंडल ने कुल 4689 संपत्तियों का विक्रय किया, जिनका कुल मूल्य 1022 करोड़ रुपये से अधिक रहा। यह मंडल के गठन के बाद अब तक का सर्वाधिक वार्षिक विक्रय है।

   मंडल द्वारा अब तक निर्मित लगभग 70 प्रतिशत आवास कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लिए बनाए गए हैं। विगत पांच वर्षों में जहां औसतन 1387 संपत्तियों का वार्षिक विक्रय होता था, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 4689 तक पहुंच गई।

   शासन की ओटीएस-2 (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत 30 प्रतिशत तक की छूट से 1452 संपत्तियों का विक्रय हुआ, जिससे मध्यम एवं निम्न आय वर्ग को बड़ा लाभ मिला।

   नवंबर 2025 में रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला भी सफल रहा, जहां 26 जिलों में 56 नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया गया और 305 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय हुआ।

मुख्यमंत्री, मंत्री एवं हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ने इस उपलब्धि को सरकार की जनहितैषी नीतियों, पारदर्शी कार्यप्रणाली और आम नागरिकों के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया।

Related Articles

Back to top button