MainSlideछत्तीसगढ़

डीआईजी चम्पावत ने पुलिस कल्याण संबंधित रिपोर्ट डीजी को सौंपी

रायपुर 16 जनवरी।पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं समस्याओं के निराकरण हेतु गठित समिति की अध्यक्ष उप पुलिस महानिरीक्षक नेहा चम्पावत ने आज पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी को आज अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

समिति द्वारा प्रदेश के सभी जिलों, सशस्त्र बल इकाईयों, प्रशिक्षण शालाओं एवं अन्य इकाईयों से उक्त संबंध में अभिमत/सुझाव प्राप्त किया गया और राज्य के सभी इकाईयों के प्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष में चर्चा कर पुलिस कर्मियों की समस्या एवं उनके कल्याण हेतु अभिमत/सुझाव प्राप्त किया गया।

उक्त सुझावों के आधार पर समिति के अध्यक्ष उप पुलिस महानिरीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग) श्रीमती नेहा चम्पावत द्वारा अपनी अनुशंसा तैयार कर सौंपी गई।इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम लाल उमेंद सिंह, पुलिस अधीक्षक एस.आई.बी. डी. रविशंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू. बी. एस. चौहान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button