MainSlideछत्तीसगढ़

रमन सिंह मीना खल्को, हिडमा, मड़कम, झलियामारी कांड पर क्यों थे मौन- कांग्रेस

रायपुर 22 अप्रैल।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह द्वारा भाजपा नेत्री प्रज्ञा ठाकुर और रेखा नायर के बचाव में दिये गये बयानों की कड़ी आलोचना की है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने आज यहां जारी बयान में कहा कि प्रज्ञा ठाकुर जो एक आदतन अपराधी है के बचाव में नारी सम्मान की दुहाई किस मुंह से दे रहे है।उनके राज में छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ सरकार प्रायोजित अत्याचार और दुराचारी घटनायें हो रही थी, तब रमन सिंह को नारी के सम्मान की बाते कहीं याद आयी तब मीना खल्को के साथ घृणित अपराध हुआ, तब क्यों मौन थे? जब सरकारी आश्रमों में मासूम बच्चियों के साथ झलियामारी जैसी दुराचार की घिनौनी घटनायें हो रही थी, तब उनकी सरकार अपराधियों को बचाने में लगी थी।

उन्होने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर जिसके ऊपर हत्या और बम विस्फोट के आरोप है। जिसे अदालत ने स्वास्थ्यगत आधार पर जमानत पर छोड़ा है।रेखा नायर जिसके खिलाफ लगे अनेक सगीन आरोपों की जांच हो रही है। उनके बचाव में रमन सिंह का बयान देना भाजपा और रमन सिंह के दोहरे मापदंडो को दिखाता है। रमन सिंह की महिलाओं के प्रति संवेदना तब क्यों मर गयी थी? जब उनके सरकार की लापरवाही के कारण नसबंदी जैसे आपरेशन में 17 महिलाओं की मौत हो गयी थी। जब चंद पैसो के लिये महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिये गये तब वे क्यों कुछ नहीं बोले। प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर तथा उसके समर्थन में बयानबाजी करके भाजपा ने अपने विध्वंसक चरित्र को उजागर किया है।

Related Articles

Back to top button