Monday , February 2 2026

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 116 सीटो पर मतदान जारी

नई दिल्ली 23 अप्रैल।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 13 राज्‍यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 116 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात में 26, केरल में 20, महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में 14-14, उत्‍तर प्रदेश में 10, छत्‍तीसगढ़ में 7, ओडिसा में 6, बिहार और पश्चिम बंगाल में 5-5, असम में 4, गोवा में 2 तथा जम्‍मू-कश्‍मीर, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव तथा त्रिपुरा में एक-एक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

सभी जगहों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्‍पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध किए हैं।