MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए हवाई सेवा 30 मार्च से शुरू


रायपुर, 29 मार्च। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए कल 30 मार्च एक ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है, जब अंबिकापुर स्थित माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा से दिल्ली और कोलकाता के लिए नियमित हवाई सेवा की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

नई सेवा के तहत एलायंस एयर 72-सीटर एटीआर विमान संचालित करेगी। दिल्ली और कोलकाता दोनों शहरों के लिए सप्ताह में दो-दो दिन उड़ानें उपलब्ध रहेंगी, जिससे यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और बिलासपुर की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

इस हवाई सेवा से सरगुजा संभाग सीधे देश की राजधानी दिल्ली और पूर्वी भारत के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र कोलकाता से जुड़ जाएगा। इससे व्यापार, निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही गंभीर मरीजों को बड़े शहरों में बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा भी मिल सकेगी।

उल्लेखनीय है कि माँ महामाया एयरपोर्ट का विकास केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत किया गया है, जहां अब एटीआर जैसे विमान संचालन के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button