MainSlideखेल जगत

दुती चंद ने लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता

भुवनेश्वर 01 मार्च।खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के अंतिम दिन महिला धावक दुती चंद ने 200 मीटर दौड़ का खिताब जीतते हुए लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

दुती ने 23 दशमलव छह छह सैकेंड का समय निकालकर दौड़ जीती। उन्‍होंने कल एक सौ मीटर दौड़ में भी स्‍वर्ण पदक जीता था।

मुक्‍केबाजी में पुरूषों के 49 किलो में पंजाब विश्‍वविद्यालय के गुरविंदर सिंह ने स्‍वर्ण पदक जीता।

 

Related Articles

Back to top button