MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 67 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले

रायपुर 13 जून।छत्तीसगढ़ में आज 67 नए पाजिटिव मरीज मिले जबकि 81 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 67 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें कोरबा के 13,बेमेतरा के 10,राजनांदगांव एवं बलौदा बाजार के 09,बिलासपुर के 08,कवर्धा के 05,रायपुर के चार,दुर्ग एवं बलरामपुर के चार- चार,दंतेवाड़ा के 02,कोरिया का एक मरीज है।इऩ्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।जिन 81 पाजिटिव मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया,उऩमें कवर्धा के 17,बालोद के 11,महासमुन्द.रायगढ़.राजनांदगांव एवं रायपुर के 09- 09 ,कोरबा एव जशपुर के पांच- पांच मरीज शामिल है।

राज्य में अभी तक कुल 101554 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 1512 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 875 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 631 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक छह संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button