MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 92 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 28 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 92 नए कोरोना पाजिटव मरीज मिले है,जबकि इस दौरान राज्य में 118 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 92 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें राजनांदगांव के 29,रायगढ़ के 12, दुर्ग के 10,बिलासपुर के 09,कवर्धा के आठ,गरियाबंद के छह, रायपुर एवं बलौदा बाजार के पांच-पांच,जांजगीर के 03,कांकेर के दो तथा बलरामपुर,दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर के एक-एक मरीज है।इऩ्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

राज्य में अभी तक कुल 154526 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 2694 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 619 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 2062 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक 13 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button