MainSlideखेल जगत

रोहन बोपन्ना की जोड़ी का मुकाबला हालैंड के राजर की जोड़ी से

न्यूयार्क 07 सितम्बर।ग्रैंड स्‍लैम अमरीकी ओपन टेनिस के डबल्‍स क्‍वार्टर फाइनल में आज भारत के रोहन बोपन्‍ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की जोडी़ का मुकाबला हालैंड के ज्‍यां जूलियन रॉजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ से होगा।

बोपन्‍ना और वालोव की जोड़ी ने प्री क्‍वार्टर फाइनल में जर्मनी के केविन क्राविज और आंद्रे मियास की जोडी़ को हराया था।

उधर, पुरूष वर्ग में विश्‍व के नम्‍बर एक खिलाड़ी और खिताब के प्रबल दावेदार नोवाक जोकोविच को कल अपने चौथे दौर के मैच में लाइन जज के गले पर टेनिस बॉल मारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।

इससे जोकोविच का 29 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान थम गया और 18वां ग्रैंड स्‍लैम खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।

Related Articles

Back to top button