MainSlideखेल जगत

राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला ने वाडा की मान्यता की दोबारा प्राप्त

नई दिल्ली 23 दिसम्बर। राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी वाडा की मान्यता दोबारा प्राप्त कर ली है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि मान्यता की बहाली खेलों में उत्कृष्टता के उच्चतम वैश्विक मानकों को हासिल करने में भारत के प्रयासों को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार के अथक प्रयासों से ही संभव हुआ है।

श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले हफ्ते संसद में, सरकार ने ‘राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक 2021’ पेश किया, जो भारत के खेल महाशक्ति बनने की ओर एक कदम है।

Related Articles

Back to top button