MainSlideखास ख़बर

देश में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है 69वां गणतंत्र दिवस

नई दिल्ली 26 जनवरी।राष्ट्र आज 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मुख्य समारोह राष्ट्रीय राजधानी में राजपथ पर हो रहा है जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी ले रहे है।

गणतंत्र दिवस पर विदेश के किसी प्रमुख को मुख्य अतिथि बनाने की परम्परा के अंतर्गत पहली बार 10 आसियान देशों के नेताओं को मुख्य अतिथि बनाया गया है। इस अवसर पर पहली बार राजपथ पर आकाश में आसियान ध्वज लहरायेगा। परेड से पहले भारतीय वायु सेना के पांच एम आई17 वी-पांच हैलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सैन्य टुकडि़यों की परेड, विभिन्न विमानों, सेना वाहनों और अस्त्र-शस्त्रों का भी प्रदर्शन होगा तथा लड़ाकू विमान फ्लाइपास्ट करेंगे।

इस वर्ष का गणतंत्र दिवस कई मायनों में महत्वपूर्ण हैं। आसियान देशों के 10 राष्ट्राध्यक्ष इस समारोह में एक साथ शामिल होंगे। पहली बार सीमा सुरक्षा बल के 27 बहादुर महिलाएं बुलेट मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अपने करतब दिखाएंगी। इसके अलावा लोगों को पहली बार आकाशवाणी की भी झांकी देखने को मिलेगी। परेड में प्रस्तुत की जाने वाली 23 झांकियों में आकाशवाणी की झांकी सबसे आगे होगी और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात को दर्शाया जाएगा।

परेड में  14 राज्यों और नौ केन्द्रीय मंत्रालयों की झांकी भी शामिल होंगी, जिनमें देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र के सामाजिक आर्थिक विकास की झलक देखने को मिलेगी।प्रधानमंत्री ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button