MainSlideखेल जगत

सायना नेहवाल ने बैडमिंटन में महिला सिंगल्स का स्वर्ण पदक जीता

गोल्ड कोस्ट 15 अप्रैल। 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 11वें और अंतिम दिन सायना नेहवाल ने बैडमिंटन में महिला सिंगल्स का स्वर्ण पदक जीता।

फाइनल में सायना ने अपने ही देश की पी.वी. सिंधु को रोमांचक मुकाबले में 21-18, 23-21 से पराजित किया।इसके साथ ही सायना राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गयी हैं। सायना ने 2010 में दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी महिला सिंगल्स का स्वर्ण पदक जीता था। सिंधु को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

पुरुषों के डबल्स फाइनल में सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंगरिज की जोड़ी से होगा।इससे पहले मणिका बत्रा और जी. साथियान की जोड़ी ने भारत को टेबल टेनिस में कांस्य पदक दिलाया।

मणिका और साथियान की जोड़ी ने अपने ही देश की मौमा दास और अचंत शरत कमल की जोड़ी को लगातार गेम में 11-6, 11-2, 11-4 से हराकर यह पदक हासिल किया। भारत को टेबल टेनिस में अब तक तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक मिल चुके हैं।

स्क्वॉश में महिला डबल्स फाइनल में जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल की जोड़ी का मुकाबला जोएल किंग और अमांडा मर्फी की जोड़ी से हो रहा है। इसके साथ ही आज 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button