MainSlideछत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा पुलिस ने सर्चिंग के दौरान एक नक्सली को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा 14 अक्टूबर।दंतेवाड़ा पुलिस ने सर्चिंग के दौरान एक नक्सली को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि डीआरजी और कटेकल्याण पुलिस द्वारा चिकपाल क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी।तभी एक व्यक्ति भाग रहा था।जिसे पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में अपना नाम सुखराम मड़कामी बताया।

उन्होने बताया कि गिरफ्तार नक्सली अक्टूबर 2017 में पुलिस पार्टी पर हमला करने में शामिल था।नक्सली से 03 जेलिटिन रॉड ,03 इलेट्रॉनिक डिटोनेटर और नक्सली साहित्य बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button