छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पुलिस अधीक्षक ने जनरल परेड का किया निरीक्षण

बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने जनरल परेड का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उन्हें आश्वासन भी दिया।

बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा मंगलवार की सुबह रक्षित केन्द्र में जनरल परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्दी के साथ ही कीट का भी निरीक्षण किया गया।

परेड में बस्तर पुलिस अधीक्षक ने आला अधिकारियों /कर्मचारियों की समस्या भी पूछी। जिनको हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनरल परेड के बाद रक्षित केन्द्र के समस्त शाखा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button