MainSlideखास ख़बरदेश-विदेश

मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ की अनौपचारिक बातचीत

यामानाशी(जापान) 28अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज यहां जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ अनौपचारिक बातचीत की।

श्री मोदी ने आज सुबह यामानाशी का दौरा किया, जहां श्री आबे ने एक होटल में उनकी अगवानी की और दोपहर के भोज का आयोजन किया।श्री मोदी ने बाद में श्री आबे के साथ यहां की रोबोटिक्‍स कम्‍पनी-फानुक में विभिन्‍न सुविधाओं का जायजा लिया।

भारत और जापान के बीच अवशोधन और टेक्‍नोलॉजी विकास के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की रॉबोटिक संस्‍थान को भेंट काफी महत्‍वपूर्ण रखती है। इंटरनेट तथा बिग डेटा के क्षेत्र में भी सारा जापान सहकारी दिन पर दिन मजबूत होता जा रहा है।दोनों देशों में बढ़ता सहचर्य भी विभिन्‍न क्षेत्रों में देखा जा सकता है।

भारत में मेट्रो रेल विकास में जापान की भूमिका अहम रही है। आज जापान की पहचान माने जाने वाले माउ सान्धिय में दोनों नेताओं में हुई चर्चा आपसी संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचाएगी।

Related Articles

Back to top button