MainSlideछत्तीसगढ़

शीतलहर के कारण दो जिलों के स्कूलों के समय में परिवर्तन

रायपुर 30 दिसम्बर।रायपुर और कबीरधाम जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर चलने के कारण 31 दिसम्बर से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा जारी आदेशानुसार परिवर्तित समय अनुसार दो पाली में संचालित विद्यालयों में से कनिष्ठ विद्यालयों का समय प्रातः 8.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और वरिष्ठ विद्यालयों का समय दोपहर 12.45 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

एक पाली में संचालित शालाएं यथावत प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक संचालित होंगी। यह आदेश जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शाला, मदरसा, विद्यालयों के लिए लागू होगा। आदेश 10 जनवरी 2020 तक प्रभावशील रहेगा।

इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम द्वारा जारी आदेशानुसार परिवर्तित समय अनुसार दो पाली में संचालित विद्यालयों में से कनिष्ठ विद्यालयों का समय प्रातः 8.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक और वरिष्ठ विद्यालयों का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। एक पाली में संचालित शालाओं का समय यथावत रहेगा। यह आदेश जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शाला, मदरसा, विद्यालयों के लिए लागू होगा और आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रभावशील रहेगा।

Related Articles

Back to top button