MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त

रायपुर, 31अक्टूबर।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ओ.पी. रावत दो दिवसीय दौरे पर आज रात रायपुर पहुंच गए।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री रावत कल एक नवम्बर को छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वे सवेरे राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस महानिरीक्षकों, उपमहानिरीक्षकों सहित आयकर, आबकारी, परिवहन, वाणिज्यिक-कर विभाग तथा रेलवे, विमानन, केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के समन्वयक और राज्य पुलिस के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

श्री रावत शाम को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह, वित्त, आबकारी, वाणिज्यिक-कर एवं परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और सचिवों के साथ बैठक करेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री रावत शाम पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे नियमित विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button