MainSlideखेल जगत

भारत ने ट्वेंटी-20 में श्रीलंका को दी शिकस्त

कटक 21 दिसम्बर।भारत ने ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका को 93 रन से हरा दिया। भारत की ट्वेंटी-20 क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत है।

भारत ने कल रात पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 180 रन बनाए।जीत के लिए 181 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 16 ओवर में 87 रन पर ही सिमट गई।

भारत की ओर से यजुवेंद्र चहल ने चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दोनों देशों के बीच दूसरा ट्वेंटी-20 मैच शुक्रवार को इंदौर में खेला जायेगा।

Related Articles

Back to top button