MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 483 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 06 अगस्त।छत्तीसगढ़ में 88 और मरीज मिलने के बाद पिछले 24 घंटे में मिलने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 483 हो गई है,जबकि 217 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।इस दौरान छह संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 483 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें सर्वाधिक 193 रायपुर के हैं।इसके अलावा बिलासपुर के 65,दुर्ग के 53,राजनांदगांव के 31,बस्तर के 22,रायगढ़ के 19,कांकेर के 14,नारायणपुर के 12,कोण्डागांव एवं जांजगीर के नौ- नौ,कोरबा एवं बलरामपुर के आठ-आठ,गरियाबन्द के सात,बालोद.महासमुन्द एवं अन्य राज्य के छह-छह,जशपुर के तीन, धमतरी. बलौदा बाजार.सरगुजा.सुकमा एवं कोरिया के दो-दो,बेमेतरा एवं सूरजपुर के एक-एक मरीज है।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 217 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया। इस दौरान ही रायपुर के एक 47 वर्षीय संक्रमित पुरूष एवं एक 60 वर्षीय महिला की मेडिकल कालेज अस्पताल तथा एक 63 वर्षीय पुरूष की एम्स में मौत हो गई।इस दौरान ही राजनांदगांव एवं महासमुन्द के एक-एक व्यक्ति की एम्स में मौत हो गई,जबकि जांजगीर में एक संक्रमित मरीज का कोविड केयर अस्पताल में शव फांसी से लटका पाया गया।

राज्य में अभी तक कुल 352681 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 11020 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 2855 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 8088 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 77 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button